Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Himachal Pradesh Congress Seva Dal Youth Brigade protest in shimla against Fuel price hike
{"_id":"60310540fa718f45d61e440c","slug":"himachal-pradesh-congress-seva-dal-youth-brigade-protest-in-shimla-against-fuel-price-hike","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सेवा दल ने रस्से से गाड़ी खींचकर जताया विरोध, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सेवा दल ने रस्से से गाड़ी खींचकर जताया विरोध, देखें वीडियो
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Feb 2021 06:37 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में Petrol-Diesel और घरेलू Gas Cylinder के बढ़ते दामों को लेकर Congress Seva Dal के Youth Brigade ने शहर में प्रदर्शन किया। Congress कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रस्से से खींचकर अपनी नाराजगी जताई। सरकार को यह बताने की कोशिश की कि आम लोग महंगाई से किस कदर तंग हो चुके हैं। Congress Seva Dal के Youth Brigade ने शनिवार को राजधानी Shimla में विरोध रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने Congress मुख्यालय Rajiv Bhawan से लेकर Bus stand तक वाहन को रस्से से खींचकर पहुंचाया और आम लोगों को तेल के दाम बढ़ने से पेश आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। महंगाई को लेकर केंद्र की BJP सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं की रैली बाजार से होते हुए डीसी कार्यालय के बाहर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ बनाए बैनर, पोस्टर और गैस सिलिंडर को उठाकर प्रदर्शन किया। DC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा। Himachal Pradesh Congress Seva Dal Youth Brigade जिला Shimla (ग्रामीण) के अध्यक्ष वीरेंद्र बांश्टू की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।