{"_id":"6a05bce6e1c0f4013606f47d","slug":"video-abvp-stages-protest-at-hpu-against-neet-paper-leak-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नीट पेपरलीक के विरोध में एचपीयू में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नीट पेपरलीक के विरोध में एचपीयू में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 05:45 PM IST
Link Copied
एबीवीपी की एचपीयू इकाई ने गुरुवार को नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और निजी एजेंसियों की भूमिका समाप्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियां लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और मेहनत के साथ खिलवाड़ हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि संवेदनशील जिम्मेदारियां निजी एजेंसियों को सौंपने से परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा कमजोर हुई है। एबीवीपी की विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि नीट-यूजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना गंभीर प्रशासनिक विफलता है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करते हुए प्रिंटिंग, परीक्षा केंद्र प्रबंधन और स्टाफिंग जैसी व्यवस्थाओं में निजी आउटसोर्सिंग बंद करनी चाहिए। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।