{"_id":"67876d614f3aa7605307f5d0","slug":"video-army-training-command-celebrated-77th-army-day-on-shimla-ridge","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिमला के रिज पर आर्मी ट्रेनिंग कमांड ने मनाया 77वां सेना दिवस, हथियारों और उपकरणों की लगाई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिमला के रिज पर आर्मी ट्रेनिंग कमांड ने मनाया 77वां सेना दिवस, हथियारों और उपकरणों की लगाई प्रदर्शनी
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:40 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक ) ने 77वें सेना दिवस के अवसर रिज मैदान पर नो योर आर्मी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपयुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत परेड के साथ हुई। इसके बाद मिलिट्री बैंड ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा कार्यक्रम में सेना के हथियार और उपकरणों की प्रदर्शनी, मेडिकल कैंप और सेल्फी पाॅइंट सहित भारतीय सेना के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं। 15 जनवरी को हर साल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करियप्पा ने 1949 में अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस रॉय बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी और स्वतंत्रता के बाद वह पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने। यह भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पल था, क्योंकि यह दिन भारतीय सेना में स्वदेशी नेतृत्व की शुरुआत का प्रतीक बना। इसलिए हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।