{"_id":"6a4ca9498cdb3144d30d0522","slug":"video-bhattakufar-fruit-market-pear-prices-drop-shimla-july-2026-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में गिरे नाशपाती के दाम, 2,650 रुपये तक बिका फुल बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में गिरे नाशपाती के दाम, 2,650 रुपये तक बिका फुल बॉक्स
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:09 PM IST
राजधानी की भट्ठाकुफर फल एवं सब्जी मंडी में मंगलवार को नाशपाती के दामों में गिरावट दर्ज की गई। मंडी में नाशपाती का एक फुल बॉक्स अधिकतम 2,650 रुपये तक बिका। कारोबारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण बाहरी राज्यों में मांग कमजोर पड़ी है, जिसका सीधा असर मंडी भाव पर दिखाई दे रहा है।
आढ़तियों के अनुसार, मौसम की स्थिति के चलते प्रमुख उपभोक्ता बाजारों में खरीदारी की रफ्तार धीमी हुई है। मांग घटने से नाशपाती के दामों में नरमी आई है। उनका मानना है कि मौसम में सुधार और मांग बढ़ने पर कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।
फल कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल मंडी में आवक सामान्य बनी हुई है, लेकिन खरीदारों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने से उत्पादकों को अपेक्षित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।