{"_id":"6a4ca413cd16f564b305cd04","slug":"video-cm-sukhu-visits-shimla-ram-mandir-targets-bjp-over-ayodhya-ram-temple-donation-row-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: मंत्रिमंडल संग राम मंदिर पहुंचे सीएम सुक्खू, बोले- आस्था की चोरी बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मंत्रिमंडल संग राम मंदिर पहुंचे सीएम सुक्खू, बोले- आस्था की चोरी बर्दाश्त नहीं
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:30 PM IST
Link Copied
अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित विवाद को लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में मंगलवार को नया मोड़ देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने मंत्रिमंडल और कांग्रेस विधायकों के साथ पैदल मार्च करते हुए शिमला के ऐतिहासिक राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना और हवन में भाग लिया।
राम मंदिर तक निकाले गए मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। मंदिर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों ने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया, श्रीराम की प्रतिमा का अभिषेक किया, मंदिर की परिक्रमा की और हवन में आहुति देकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यदि चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप सही हैं तो यह केवल धन का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर से सहयोग राशि एकत्र की जा रही थी, तब उन्होंने विधायक रहते हुए अपनी श्रद्धा के अनुसार योगदान दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हिमाचल सरकार ने पूरे दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि वास्तविक श्रद्धालु भगवान के नाम पर राजनीति नहीं करते। साथ ही उन्होंने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि आस्था को ठेस पहुंचाने वालों को सद्बुद्धि मिले।
मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि राम मंदिर आंदोलन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।