{"_id":"6a43a285f24398efb9049098","slug":"video-governor-kavinder-gupta-distributes-artificial-limbs-to-divyangjans-in-shimla-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: राज्यपाल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए, कहा- सेवा और संवेदनशीलता से बदल रही हैं जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: राज्यपाल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए, कहा- सेवा और संवेदनशीलता से बदल रही हैं जिंदगियां
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:35 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल काविंद्र गुप्ता ने मंगलवार को शिमला के लोक भवन में आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुभारंभ किया। गैर-सरकारी संस्था एक्ट ह्यूमेन (ACT Humane) और हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 15 दिव्यांगजनों को आधुनिक कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए।
शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को दोबारा चलने-फिरने में सक्षम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर जीवन की ओर प्रेरित करना था। इस अवसर पर ऊना, कांगड़ा, रोहड़ू, शिमला और सिरमौर से आए लाभार्थियों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। इससे पहले 4 जून को राज्य रेडक्रॉस भवन में पंजीकरण और मूल्यांकन शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया था।
राज्यपाल ने लाभार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियां किसी व्यक्ति की क्षमता को सीमित नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि ऐसे मानवीय प्रयास केवल शारीरिक सहायता ही नहीं देते, बल्कि लोगों में आत्मविश्वास, सम्मान और नई उम्मीद भी जगाते हैं।
उन्होंने एक्ट ह्यूमेन और राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि दोनों संस्थाएं जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक आधुनिक सहायक उपकरण नि:शुल्क पहुंचाकर समाज में सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।
राज्यपाल ने दिव्यांगजनों से सरकारी और सामाजिक संस्थाओं की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, दृढ़ इच्छाशक्ति और उचित सहयोग के बल पर हर व्यक्ति सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकता है। साथ ही समाज से दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर और सुगम वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में एक्ट ह्यूमेन की संस्थापक हरलीन कौर ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन प्रदेश के विभिन्न जिलों में कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर चुका है और जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था सार्वजनिक स्थलों को दिव्यांगजन अनुकूल बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। सोलन के चिल्ड्रन पार्क के अलावा शिमला के रानी झांसी पार्क और ब्रॉकहर्स्ट पार्क को व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सुगम बनाया गया है।
कार्यक्रम में एक्ट ह्यूमेन हिमाचल के प्रबंधक योगेश शर्मा ने भी संस्था की परियोजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।