{"_id":"6a3659213de87f6fcf088e59","slug":"video-if-financial-liabilities-are-not-paid-by-june-24-the-wheels-will-be-closed-on-june-25-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एचआरटीसी कर्मियों ने पुराने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन, वित्तीय देनदारियों का भुगतान नहीं करने पर चक्का जाम को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एचआरटीसी कर्मियों ने पुराने बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन, वित्तीय देनदारियों का भुगतान नहीं करने पर चक्का जाम को चेताया
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:40 PM IST
Link Copied
एरियर और ओवरटाइम का भुगतान नहीं मिलने पर एचआरटीसी कर्मचारी एक बार फिर मुखर हो गए हैं। कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन को 24 जून तक का समय दिया है। चेतावनी दी है कि यदि 24 जून तक ओवरटाइम सहित अन्य भत्तों का भुगतान नहीं किया गया तो 25 जून से कर्मचारी सड़कों पर उतरकर चक्का जाम आंदोलन शुरू करेंगे। शनिवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड में एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन ने प्रदर्शन किया और सरकार तथा निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों से निगम के कर्मचारियों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि 24 तारीख तक उनकी सभी जायज मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो 25 तारीख से पूरे प्रदेश में बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। मान सिंह ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी अब किसी भी तरह के झूठे आश्वासनों या लॉलीपॉप के झांसे में नहीं आएंगे और इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। जरूरत पड़ने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।