{"_id":"66d59460f831e8a62f01eda9","slug":"video-opposition-ruckus-in-himachal-assembly-staged-a-walkout","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : विपक्ष का विधानसभा में हंगामा, किया वाकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : विपक्ष का विधानसभा में हंगामा, किया वाकआउट
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 04:03 PM IST
प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन की बैठक की शुरुआत 2:00 बजे विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुई। विपक्ष प्रश्नकाल शुरू होने से पहले व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए प्रश्नकाल की कार्यवाही में गतिरोध पैदा करने का प्रयास करता रहा। विपक्ष के सदस्य विपिन सिंह परमार बार-बार अपनी बात रखने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें स्पीकर ने अनुमति नहीं दी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए सीधे प्रश्नकाल शुरू कर दिया। इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक विपक्ष के हंगामे के बीच मंत्रियों से प्रश्न करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों के प्रश्नकाल में भाग नहीं लेने पर उन्हें गैर हाजिर मानते हुए सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया। करीब 2:15 बजे विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया। इसके बाद प्रश्नकाल विपक्ष की गैर हाजिरी में ही चलता रहा। विपक्ष के वाकआउट के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यह विपक्ष का दिवालियापन है कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अध्यक्ष से संबंधित जो मुद्दा इन्होंने उठाने का प्रयाय किया, वह नियमानुसार सही नहीं है। आज आपदा पर एजेंडा जयराम ठाकुर ने दिया था। कानून-व्यवस्था भी इनका मुद्दा रहा है। विपक्ष के 10 में से आठ मुद्दे भाजपा नेताओं के लगे हैं। पर लगता है कि आज इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। वाकआउट के बाद मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला लेने के बाद विधानसभा सचिव को नियम 274 के तहत विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने का प्रस्ताव दिया गया था। नियम के अनुसार जब इस तरह का प्रस्ताव दिया जाता है तो विधानसभा अध्यक्ष स्वयं सदन की कार्यवाही का संचालन नहीं करता है, आसन छोड़ देता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।