{"_id":"6a11637910f76d5ec40dfd57","slug":"video-research-mou-signed-between-hpu-shimla-and-cosmo-ferrites-ltd-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एचपीयू शिमला और कोस्मो फेराइट्स लिमिटेड के बीच हुआ शोध एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एचपीयू शिमला और कोस्मो फेराइट्स लिमिटेड के बीच हुआ शोध एमओयू
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:51 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और कोस्मो फेराइट्स लिमिटेड के बीच शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक एवं औद्योगिक सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए। इस सहयोग का उद्देश्य उन्नत मैटेरियल्स, चुंबकीय पदार्थों और ऊर्जा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त शोध को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह की उपस्थिति में हुए इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं, छात्र इंटर्नशिप, फैकल्टी एक्सचेंज और क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के समक्ष संयुक्त शोध प्रस्ताव भी भेजे जाएंगे। बैठक में दुर्लभ पृथ्वी आधारित चुंबकीय पदार्थों के विकल्प विकसित करने पर विशेष चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों और आधुनिक तकनीकों में उपयोग होने वाले रेयर अर्थ मैग्नेट महंगे और पर्यावरण के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में एम-टाइप हेक्साफेराइट जैसे वैकल्पिक पदार्थ भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस अवसर पर भौतिकी विभाग के शिक्षक, शोधार्थी तथा कॉस्मो फेराइट्स के वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहे। दोनों संस्थानों ने इस सहयोग को हिमाचल में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।