{"_id":"69bd0df889caee3e5f0e1a5e","slug":"video-shimla-chief-minister-sukhu-says-our-government-has-made-an-effort-to-break-the-back-of-drug-traffickers-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हमारी सरकार ने नशा तस्करों की कमर तोड़ने का किया है प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हमारी सरकार ने नशा तस्करों की कमर तोड़ने का किया है प्रयास
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:36 PM IST
Link Copied
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा पर बरसे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सदन में सनसनी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। नशा 3 साल में घर-घर नहीं पहुंचा, हमारी सरकार तो 3 साल पहले ही सत्ता में आई। हमारी सरकार ने नशा तस्करों की कमर तोड़ने का काम किया है, कोई संरक्षण नहीं दिया। 11 पुलिस कर्मी व 9 अन्य सरकारी कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त किए गए। नशा तस्करों की संपत्तियों को नेस्तनाबूद किया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 5 साल सोए रहे और नशा घर-घर तक पहुंच गया। पूर्व भाजपा सरकार ने 5 साल तक PIT-NDPS एक्ट तक लागू नहीं किया। चिट्टे के घर-घर पहुंचने के लिए पूर्व जयराम सरकार दोषी है, पूर्व सरकार ने चिट्टे को घर-घर पहुंचाने में योगदान दिया। भाजपा चिट्टे को समाप्त करने में सहयोग देने के बजाय राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का मनोबल तोड़ने का काम भाजपा कर रही है, हमारी सरकार चिट्टे को मिटाने के लिए पुलिस के साथ खड़ी है। तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस बधाई की पात्र है। एलएसडी नशे की तस्करी में शामिल एसटीएफ कर्मचारियों को भी पुलिस ने ही पकड़ा है। हमारी सरकार नशे के खिलाफ आज तक का सबसे बड़ा प्रदेश व्यापी अभियान चलाने के लिए पुलिस को बधाई देती है। चिट्टे के खिलाफ सरकार का अभियान जारी रहेगा, चाहे कोई बड़े से बड़ा नेता या कोई और कोई क्यों न हो, किसी को छोड़ेंगे नहीं। भाजपा चिट्टे के खिलाफ लड़ाई को राजनीतिक मुद्दा न बनाए, यह जनहित का मुद्दा है। चिट्टे के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा, मई-जून में मंडी में एंटी चिट्टा वॉकथान होगी, उसमें नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता भी आमंत्रित हैं। जयराम ठाकुर जी इसलिए परेशान हैं, चूंकि कांग्रेस से गए लोग उन्हें जीने नहीं दे रहे। हम उनकी प्रवृत्ति को जानते हैं, वे उन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।