{"_id":"688b68bdbcba9f378508227d","slug":"video-shimla-crochet-flowers-and-key-chains-became-the-main-attraction-in-the-art-exhibition-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: कला प्रदर्शनी में क्रोशिया फूल और की-चेन बनी मुख्य आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: कला प्रदर्शनी में क्रोशिया फूल और की-चेन बनी मुख्य आकर्षण का केंद्र
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 06:29 PM IST
गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में वीरवार को आर्ट दैट एम्फ़साइज़ हस्तनिर्मित कला एवं शिल्प प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें क्रोशिया फूल, की-चेन, हेयर एक्सेसरीज़, होम डेकोर आइटम्स, स्कार्फ़ और कार्डिगन जैसे कपड़े मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 3 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए विशेष गिफ्ट हैम्पर्स तैयार किए गए हैं जिनकी कीमत 100 रुपये से एक हज़ार रुपये तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा प्रदर्शनी में लगभग 50 कलाकृतियां (पेंटिंग्स) भी प्रदर्शित की गई हैं, जिसमें मुख्य तौर पर प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाया गया है। इनकी की जिनकी कीमत एक हज़ार रुपये से तीस हज़ार रुपये तक रखा गया है। आयोजित प्रदर्शनी में फाइन आर्ट्स कॉलेज से नौ युवा और प्रेरणादायक कलाकारों ने भाग लिया है। इसमें पुनीत, रेशमा, पवित्रा, पल्लवी राणा, संयोगिता ठाकुर, सारिका ठाकुर, अलीना शेख, पूजन जमाल्टा, कनिका राजपूत शामिल हैं। इनका कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल बिक्री नहीं, बल्कि यह संदेश देना है कि हम सब मिलकर स्थानीय हस्तकला को समर्थन दें और प्लास्टिक जैसे हानिकारक, इम्पोर्टेड उत्पादों के स्थान पर पर्यावरण हितैषी भारतीय कला और शिल्प को अपनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।