{"_id":"6a699de557b83aaba2022144","slug":"video-shimla-police-ki-pathshala-bhupendra-negi-chitta-awareness-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चिट्टा तस्करों को जड़ से उखाड़ फेंकना लक्ष्य, अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोले एसपी सीआईडी भूपेंद्र नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चिट्टा तस्करों को जड़ से उखाड़ फेंकना लक्ष्य, अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में बोले एसपी सीआईडी भूपेंद्र नेगी
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:59 AM IST
Link Copied
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, छोटा शिमला में 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी सीआईडी भूपेंद्र नेगी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 300 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।
एसपी भूपेंद्र नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान चला रही है और पुलिस भी चिट्टा समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से चिट्टा तस्करों को जड़ से उखाड़ फेंकना पुलिस का लक्ष्य है और इसके लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें।
कार्यक्रम के दौरान एसपी ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने जैसी साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में एसपी भूपेंद्र नेगी ने इस जनजागरूकता अभियान के आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।