सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Vikramaditya Singh said Rs 25 crore will solve the water crisis in Sunni, the project will be completed in a month

Shimla: विक्रमादित्य सिंह बोले- सुन्नी में 25 करोड़ से दूर होगा जल संकट, एक माह में पूरी होगी परियोजना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 04:13 PM IST
Shimla Vikramaditya Singh said Rs 25 crore will solve the water crisis in Sunni, the project will be completed in a month
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी में जल संकट से निपटने के लिए 25 करोड़ रुपये की योजना पर कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है और एक महीने में यह परियोजना शुरू हो जाएगी जिससे क्षेत्र के लोगों को पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सुन्नी में आयोजित पीपल संस्कार पूजा में शामिल होने के उपरांत यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुन्नी अस्पताल में सभी रिक्त पद जल्द से जल्द भरे जाए, इसके लिए भरसक प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले पर वह समय-समय पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से चर्चा करते रहते हैं ताकि इस दिशा में कार्य हो सके और क्षेत्र की समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सुन्नी में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो गई थी परन्तु इसके लिए बजट की स्वीकृति जल्द से जल्द प्राप्त हो उसके लिए इस मामले को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा ताकि इस भवन के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए जल्द जारी हो और इसका निर्माण जल्द से जल्द शुरू हो। उन्होंने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य चले हुए हैं, जिनमें इंटरलॉकिंग टाइल्स और सोलर लाइट्स लगाने तथा सुन्नी बाजार में नालियां बनाने के कार्य शामिल हैं। विक्रमादित्य सिंह अपनी धर्मपत्नी डॉ अमरीन सिंह के साथ आज सुन्नी चौक में आयोजित पीपल संस्कार पूजा में शामिल हुए और रीति रिवाजों को निभाते हुए दोनों ने पीपल वृक्ष के सात फेरे भी लिए। उन्होंने कहा कि यह पीपल का पौधा उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह द्वारा 2014-15 में रोपित किया गया था। यह ख़ुशी की बात है कि उन्हें परिवार सहित इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पीपल वृक्ष संस्कार पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्मृति, संस्कार और सेवा की एक जीवंत कड़ी का रूप है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में विकास और पर्यावरण के संतुलन को हमेशा प्राथमिकता दी। वृक्षारोपण अभियानों में सक्रिय भागीदारी और करोड़ों पौधे लगाने के संकल्प के साथ उन्होंने हिमाचल की हरियाली और भविष्य दोनों को मजबूत आधार देने की कोशिश की। ऐसे में सुन्नी में उनके द्वारा रोपित पीपल वृक्ष पर आयोजित संस्कार पूजा न केवल एक धार्मिक क्रिया है, बल्कि उनके पर्यावरण-संवेदनशील दृष्टिकोण और “हरियाली ही समृद्धि है” वाले विश्वास को विनम्र नमन भी है। उन्होंने कहा कि सुन्नी में आज सम्पन्न यह पीपल संस्कार पूजा आने वाले समय में भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी कि विकास की दौड़ में भी प्रकृति के प्रति लगाव और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा कभी कम नहीं होनी चाहिए। पीपल संस्कार पूजा सम्पन्न होने के बाद विक्रमादित्य सिंह पत्नी सहित गोसदन पहुंचे तथा गऊओं को आहार खिलाया। इसके पश्चात, उन्होंने विश्राम गृह सुन्नी में लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निवारण सुनिश्चित किया। इस अवसर पर अजय लट्ठ, पूर्व अध्यक्ष शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नगर पंचायत सुन्नी के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष श्यामा देवी, विपिन शर्मा, प्रदीप वर्मा, गिरीश, कवीन्द्र कँवर, कपिल गुप्ता तथा अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हाथ में तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे विधायक सचिन यादव

10 Feb 2026

बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे पर विफरे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना

10 Feb 2026

VIDEO: अनियंत्रित वाहन ने कई वाहनों को मारी टक्कर

10 Feb 2026

Mandi: इस बार ब्यास आरती के साथ शिव तांडव और लेजर शो होगा आकर्षण का केंद्र

10 Feb 2026

VIDEO: फतेहपुर सीकरी में पुलिस मुठभेड़, शातिर निक्की बग्गा के पैर में लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

10 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: टेंट के सामान में लगी भीषण आग

10 Feb 2026

लखनऊ में 10 फीट धंसी सड़क, बनाने की बजाय बैरिकेडिंग लगाकर ढक दिया

10 Feb 2026
विज्ञापन

अयोध्या में जिला अस्पताल में मारपीट का वीडियो वायरल

10 Feb 2026

Police Ki Paathshala: राजकीय उच्च पाठशाला रायपुर सहोड़ा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित

10 Feb 2026

Haridwar: डीएम के निर्देश, शारदीय कांवड़ यात्रा पर आने वाले यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार करें अधिकारी

10 Feb 2026

Vidisha News: देवपुर मंदिर को लेकर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा का विवादित बयान, अधिकारियों को दी चेतावनी

10 Feb 2026

Ujjain Mahakal: सर्प और चन्द्रमा से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दर्शन

10 Feb 2026

तीन ट्रेलर सीज, 1.56 लाख का लगा जुर्माना; VIDEO

10 Feb 2026

सामुदायिक दावा फॉर्म का चार साल बाद भी नहीं हुआ निस्तारण, VIDEO

10 Feb 2026

क्रय केंद्रों पर नहीं तौल हो रहा छोटे किसानों का धान, VIDEO

10 Feb 2026

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश,छावनी में तब्दील हुआ गांव

10 Feb 2026

Budaun: अपराजिता कार्यक्रम में डॉ. अनुराधा ने छात्राओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

09 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 09 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News | Live News

09 Feb 2026

Barmer: बाड़मेर में विधिक जागरूकता शिविर में केवल चार विभाग हुए उपस्थित, सचिव ने कोर्ट में हाजिरी का आदेश दिया

09 Feb 2026

Bihar Politics: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना, अभिनंदन सभा को किया संबोधित

09 Feb 2026

Baran News: बारां-प्रताप चौक पर गौसेवकों के प्रदर्शन से बढ़ा विवाद, एक्शन में आई पुलिस

09 Feb 2026

बराल गांव में भाजपा कार्यकर्ता पर 17 वोट कटवाने का आरोप

09 Feb 2026

VIDEO: भाकियू ने जनसमस्याओं पर एसडीएम को साैंपा ज्ञापन

09 Feb 2026

VIDEO: फतेहाबाद में महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा लगाने पर हंगामा, हटवाने पर तनाव

09 Feb 2026

VIDEO: शांति रखने को हिंदू-मुस्लिम वर्ग के लोगों के साथ की बैठक

09 Feb 2026

VIDEO: आगरा में जूता गोदाम में लगी आग, रिहायशी इलाके में मची अफरातफरी, दहशत में आए लोग

09 Feb 2026

VIDEO: हिंदू सम्मेलन में सनातन मूल्यों पर हुआ मंथन

09 Feb 2026

VIDEO: रेल कोच रेस्टोरेंट में ले सकेंगे लजीज व्यंजनों का लुत्फ, 14 फरवरी से होगा शुरू

09 Feb 2026

Motihari: मनरेगा में धांधली का बड़ा खुलासा! मुखिया के दोनों भाइयों के नाम...'जी राम जी' में भ्रष्टाचार

09 Feb 2026

Agar Malwa: बड़ौद में बजरंग दल संयोजक से विवाद के बाद बवाल, दुकान में तोड़फोड़; बाजार बंद

09 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed