{"_id":"6ae208b817f7aa72ff01bb93","slug":"video-shimla-virender-kanwar-says-no-friendship-with-bhutto-we-are-merely-party-workers-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: वीरेंद्र कंवर बोले- भुट्टो से कोई दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: वीरेंद्र कंवर बोले- भुट्टो से कोई दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता हैं
हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो से रिश्तों पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि दोनों के बीच कोई व्यक्तिगत दोस्ती नहीं है, वे केवल एक ही पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में निजी द्वेष के लिए जगह नहीं होती और सभी मिलकर संगठन का काम करते हैं। बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में 2027 के चुनाव में अपनी भूमिका पर कंवर ने कहा कि वह पार्टी के समर्पित सिपाही हैं। संगठन जो भी फैसला करेगा, वह मान्य होगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी चुनाव से पहले सही आकलन कर पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारेगी। बता दें कि 2022 के चुनाव में भुट्टो और कंवर आमने-सामने थे। बाद में भुट्टो भाजपा में शामिल हुए, लेकिन उपचुनाव हार गए। कंवर ने कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। चार साल में 10 में से एक भी चुनावी गारंटी पूरी नहीं हुई और प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने भाजपा में गुटबाजी के मुख्यमंत्री के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।