{"_id":"626a6df954289f3cd9046b58","slug":"raja-ki-mandi-railway-station-chamunda-devi-temple-issue-in-agra","type":"video","status":"publish","title_hn":"आगरा: रेलवे ने दिया स्टेशन से मंदिर को हटाने का नोटिस, हिंदूवादियों ने दी आंदोलन करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रेलवे ने दिया स्टेशन से मंदिर को हटाने का नोटिस, हिंदूवादियों ने दी आंदोलन करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Apr 2022 04:05 PM IST
Link Copied
आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से चामुंडा देवी मंदिर को हटाने का विरोध तेज होता जा रहा है। गुरुवार को एक तरफ राजामंडी स्टेशन पर हिंदूवादियों ने रेलवे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ हिंदूवादी संगठनों ने बैठक कर मंदिर हटाने पर जन आंदोलन करने की चेतावनी दी। उधर, मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद रेलवे और जिला प्रशासन इस प्रकरण में बीच का रास्ता निकालने की कवायद में जुट गया है। मंदिर के महंत प्रेरणानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर से किसी भी तरह की छेड़छाड़ हुई तो जन आंदोलन होगा। हिन्दू जागरण मंच पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ सुरेंद्र सिंह भगौर ने दावा किया कि यह मंदिर 250 साल पुराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।