{"_id":"6a37afe63a89e1716400f1e1","slug":"video-16-combination-drugs-banned-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 16 कॉम्बिनेशन दवाओं को किया प्रतिबंधित, व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 16 कॉम्बिनेशन दवाओं को किया प्रतिबंधित, व्यापारी परेशान
भारत सरकार ने 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। इनके लिए दवा विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं। इस पर आगरा के व्यापारियों ने भी इसकी गाइड लाइन जारी की है। दवाओं के स्टॉक के बारे में कारोबारी चिंतित हैं। आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि 16 एफडीसी की बिक्री-खरीद पर रोक लगा दी गई है। भारी मात्रा में स्टॉक भरा हुआ है। संबंधित कंपनियों से इनकी वापसी के लिए संपर्क कर रहे हैं। संस्था के कोषाध्यक्ष हरिओम सिंघल और मीडिया समन्वयक पुनीत कालरा ने बताया कि ये कॉस्मेटिक दवाएं हैं। इन दवाओं के मिश्रण अवैज्ञानिक और चिकित्सकीय रूप से मरीजों की सेहत के लिए नुकसानदेय हैं। इन दवाओं की बिक्री बंद कर दी है। सभी विक्रेताओं को भी इसके बारे में अवगत करा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।