{"_id":"6a7c34e45cff14422005a4ae","slug":"video-838-lakh-defrauded-in-the-name-of-online-investment-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ऑनलाइन निवेश के नाम पर 8.38 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा। ऑनलाइन निवेश के नाम पर धनौली निवासी दिलीप कुमार से 8.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित दिलीप के अनुसार सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख उसने एक वेबसाइट वैप डॉट कर्ली इंडिया ग्रुप डॉट कॉम पर संपर्क किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप नंबरों से बात और चैटिंग की। नौ मार्च को एक खाते में पांच लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद 11 मार्च को दूसरे खाते में 3,38,765 रुपये ट्रांसफर कराए। दिलीप का आरोप है कि निवेश के नाम पर रकम लेने के बाद जब रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने बहाना बनाकर और रकम जमा कराने को कहा। तब समझ में आया कि उसके साथ ठगी की गई है। मामले में उसने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और थाना साइबर क्राइम को तहरीर दी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।