Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO : आगरा में बंटवारे के विवाद में छोटे भाइयों ने बीच सड़क लोहे की रॉड से बड़े के दोनों पैर तोड़े
{"_id":"657fd4ce64ed9fb9cb05e553","slug":"video-aagara-ma-btavara-ka-vavatha-ma-chhata-bhaiya-na-bca-saugdhaka-lha-ka-rada-sa-bugdha-ka-thana-para-taugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आगरा में बंटवारे के विवाद में छोटे भाइयों ने बीच सड़क लोहे की रॉड से बड़े के दोनों पैर तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आगरा में बंटवारे के विवाद में छोटे भाइयों ने बीच सड़क लोहे की रॉड से बड़े के दोनों पैर तोड़े
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की दोपहर को छोटे भाइयों ने जमीन बंटवारे के विवाद में बड़े भाई को घर बुलाकर कातिलाना हमला किया। वह जान बचाकर भागा तो सड़क पर गिराकर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए। राहगीरों ने घटना का वीडिया बना लिया। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के आजमपाड़ा की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि आजमपाड़ा निवासी इमरान, फारुख और अरशद भाई हैं। रविवार को जमीन का बंटवारा करना था। इस पर इन तीनों ने जोगीपाड़ा से बड़े भाई शाहरुख को घर पर बुलाया। परिवार के लोग घर पर बैठकर आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ।
छोटे भाइयों ने भतीजे के साथ मिलकर शाहरुख से मारपीट की। वह भागने लगे तो सबसे छोटा भाई इमरान लोहे की रॉड लेकर आ गया। शाहरुख को बीच सड़क पर गिराकर सिर फोड़ दिया। इसके बाद भी लगातार दोनों घुटनों पर वार करता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।