{"_id":"67b2d691b0998d91c60af8fa","slug":"video-accountants-measure-land-too-limit-is-as-far-as-my-finger-goes","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लेखपाल ऐसे भी नापते हैं जमीन...जहां तक मेरी उंगुली, वहीं तक सीमा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लेखपाल ऐसे भी नापते हैं जमीन...जहां तक मेरी उंगुली, वहीं तक सीमा तय
आगरा के खेरागढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरिगमां के मजरा भैंसाखुरी में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी करीब दो दर्जन महिला पुरुष ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से निर्माण कार्य को रुकवा कर ग्राम पंचायत की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाते हुए शिकायत की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस और राजस्व कर्मचारियों की मिली भगत से गांव के रसूखदार व्यक्ति संत कुमार द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीण शिवराम, लवकुश,मनोज कुमार ,दिनेश सिंह,गुड्डू आदि ने बताया कि परिषदीय विद्यालय के बिल्कुल लगी हुई ग्राम पंचायत की जमीन है जो बच्चों के खेल के मैदान के तौर पर प्रयोग की जा रही है।पूर्व में कई बार शिकायत की गई जिसके बाद लेखपालों द्वारा नाप की खानापूर्ति करदी गई।26 जनवरी की छुट्टी वाले दिन जमीन पर पक्का निर्माण कर दिया गया ।बृहस्पतिवार को बची हुई जमीन की बाउंड्री पर गेट लगाया जा रहा था की तभी ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर स्थानीय पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को खदेड़ कर भगाने के बाद बाउंड्री पर गेट लगा दिया गया है। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि मामले की शिकायत पर पूर्व में जांच कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट आ गई है पक्का निर्माण निजी भूमि पर कराया जा रहा है विद्यालय और अन्य जमीन नदी में दर्ज है शिकायत करने आए लोगों को रिपोर्ट के बारे में बता दिया है। शिकायत मिली है दोबारा भी जांच करा ली जाएगी। वहीं पुलिस का कहना है कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद थे उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्माण निजी जमीन पर हो रहा है। लोगों के विरोध करने पर पुलिस को बुलाया गया था।झगड़ा करने वाले दो लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।