{"_id":"67de74c4b022a00d31035b71","slug":"video-dharmpal-will-honour-10-people-in-the-student-lecture-series-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यानमाला में 10 लोगों को देंगे सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यानमाला में 10 लोगों को देंगे सम्मान
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की ओर से स्व. धर्मपाल विद्यार्थी व्याख्यानमाला का आयोजन 23 मार्च को ताज रोड स्थित होटल क्लार्क्स शिराज में किया जाएगा। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे और उपलब्धियां हासिल करने वाले 10 लोगों को सम्मानित करेंगे। चैंबर के जीवनी मंडी स्थित सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम का ब्रोशर जारी किया गया।
नेशनल चैंबर अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि यह पांचवां आयोजन है। पूर्व के चार आयोजनों में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कर्ण सिंह, पूर्व राज्यपाल राम नाइक और बेबीरानी मौर्य मुख्य अतिथि रह चुके हैं। चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस बार 3 सम्मान बढ़ाए गए हैं। वार्ता में शलभ शर्मा, मनोज गुप्ता, अम्बा प्रसाद गर्ग, नितेश अग्रवाल, योगेन्द्र सिंघल, योगेश जिन्दल, संजय गोयल, गिरीश चन्द गोयल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।