{"_id":"6988754d86f890f5a70db771","slug":"video-farmers-who-do-not-register-will-not-receive-honorarium-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फार्मर रजिस्ट्री न कराने वालों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फार्मर रजिस्ट्री न कराने वालों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि
फार्मर रजिस्ट्री से किसानों के काम आसान होते जा रहे हैं। उन्हें केसीसी, सम्मान निधि सहित अनेक सरकारी योजना के लाभ लेने के लिए ज्यादा भागदौड़ और कागजात एकत्रित करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसे सभी सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए अनिवार्य कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी जनपद के 3़ 84 लाख किसानों में से 2़ 32 की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो सकी है। एक लाख से ऊपर किसान अभी भी वंचित हैं। वह 15 मार्च तक फार्मर रजिस्ट्री करा सकते लें, नहीं तो उन्हें सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिलेगी। उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार ने बताया कि किसानों को एग्रीस्टेक योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री व गोल्डन कार्ड को बनवाना अनिवार्य कर दिया है। इसे कृषि विभाग की वेबसाइट पर जा कर बना सकते हैं। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने आसानी होगी। बार-बार ई-केवाईसी कराने से छुटकारा मिलेगा। एमएसपी वाली फसलों के रजिस्ट्रेशन में आसानी होगी। उर्वरक खरीदने के लिए खतौनी नहीं देनी होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।