{"_id":"6989cc56551eb3c6d609ec15","slug":"video-fire-breaks-out-in-shoe-warehouse-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में जूता गोदाम में लगी आग, लपटों को देख मच गई अफरातफरी; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में जूता गोदाम में लगी आग, लपटों को देख मच गई अफरातफरी; लाखों का नुकसान
आगरा के बल्केश्वर स्थित शू गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल माैके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। बल्केश्वर में निखिल गुप्ता और सजल गुप्ता का शू का गोदाम है। पहली और दूसरी मंजिल पर माल भरा हुआ है। तीसरी मंजिल पर सजल गुप्ता का परिवार रहता है। सजल गुप्ता की पत्नी और दोनों बच्चे नानी के घर गए हुए थे। गोदाम पर सिर्फ एक कर्मचारी था।सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे गोदाम की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। लपटों को देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। दमकल माैके पर पहुंच गई। शाम तक आग बुझने के बाद भी धुआं जारी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।