{"_id":"6a4664e7a1a290e8b508e742","slug":"video-increased-risk-of-snakebite-during-rainy-season-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरसात में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, तंत्रमंत्र-बायगीर से न कराएं इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरसात में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, तंत्रमंत्र-बायगीर से न कराएं इलाज
बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में सर्पदंश का खतरा बढ़ गया है। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी वेनम इंजेक्शन की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। चिकित्सकों की लोगों से अपील है कि तंत्रमंत्र और बायगीर के इलाज में समय बर्बाद न करें, इससे मरीज की जान का खतरा बढ़ जाता है। एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में हर महीने 10 से 15 मरीज सर्पदंश के आते हैं। बरसात में इनकी संख्या चार से पांच गुना तक बढ़ जाती है। इमरजेंसी में एंटी वेनम इंजेक्शन के इंतजाम हैं। बारिश में मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त खरीदी भी की जा रही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 18 सीएचसी पर एंटी वेनम की व्यवस्था है, डिमांड भी भेज दी है। इससे इनका अतिरिक्त स्टॉक करा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।