राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की 10 दिन से चल रही हड़ताल खत्म हो गई है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य अधिकारी अभी सेवा पर नहीं लौटे हैं। ऐसे में सोमवार से चिकित्सकीय सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट समेत 1351 कर्मचारी बीते आठ अक्तूबर से हड़ताल पर थे। लखनऊ में इनकी कुछ मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई। शनिवार को दोपहर से स्टाफ भी पहुंचने लगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्वास्थ्य अधिकारी अभी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। इससे ये केंद्र बंद रहे और मरीज बिना इलाज के लौटे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष देवी सिंह कुशवाहा का कहना है कि समान कार्य-समान वेतन और स्थायी करने समेत छह मांगों में से शासन ने कुछ मांगों पर सहमति बनाई है। 30 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर फिर से हड़ताल करेंगे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर का स्टाफ अभी हड़ताल पर ही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल खत्म हो गई है। सोमवार से सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।