{"_id":"6a37afed9febb1006c08a46d","slug":"video-notice-to-80-hospital-labs-in-agra-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मानक नहीं किए पूरे, आगरा में 80 हॉस्पिटल-लैब को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मानक नहीं किए पूरे, आगरा में 80 हॉस्पिटल-लैब को नोटिस
आगरा में स्वास्थ्य विभाग के नोटिस के बावजूद करीब 80 अस्पताल में मानक पूरे नहीं किए हैं। इनमें आईसीयू, एनओसी, चिकित्सकों का पैनल समेत अन्य मानकों की कमी है। ऐसे में इनको रिमाइंडर भेजा है। मानक पूरे नहीं करने पर लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होगा। लाइसेंस भी निलंबित होगा। स्वास्थ्य विभाग में 1,385 चिकित्सकीय संस्थान पंजीकृत है। इसमें 487 अस्पताल पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 80 अस्पतालों में अग्निशमन विभाग की एनओसी, आग बुझाने के उपकरण, पैरामेडिकल स्टाफ, बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण, आईसीयू में विशेषज्ञ और जीवनरक्षक उपकरण समेत अन्य में कमी पाई गई। इनको नोटिस देकर मानक पूरे करने के बाद प्रमाणपत्र और एनओसी जमा करनी थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया है। इनमें से कई ने प्रमाण पत्र भेजे हैं, जिनमें अभी भी खामियां हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि करीब 80 अस्पतालों में जरूरी मानक पूरे नहीं होने पर नोटिस दिए थे। इनमें से कई ने इनके प्रमाण पत्र और एनओसी भेजी हैं, इनमें अभी भी अधूरे प्रमाणपत्र हैं। इन सभी को रिमाइंडर दिया है। 30 जून तक मानक पूरे करने होंगे, इसके बाद इनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।