{"_id":"6a342d82e9d721a9db0dabdc","slug":"video-prowess-displayed-at-yogasan-sports-championship-winners-felicitated-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: योगासन खेल चैंपियनशिप में दिखा दमखम, विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: योगासन खेल चैंपियनशिप में दिखा दमखम, विजेता सम्मानित
आगरा के जयपुर हाउस स्थित माधव भवन सभागार में आगरा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (यूपीवाईएसए) की ओर से आयोजित जिला स्तरीय योगासन खेल चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता में करीब 20 विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने संतुलन, लचीलेपन और एकाग्रता से दर्शकों एवं निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बांके लाल, राजबहादुर, रामावतार यादव, यतींद्र सोलंकी ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता के परिणामों में मिनी बालिका वर्ग में अस्वी गोयल प्रथम, तुशिता गुप्ता द्वितीय व अद्विका तृतीय रहीं। मिनी बालक वर्ग में सिद्धार्थ प्रथम और इवान गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में सिया राघवी और नायशा दीक्षित संयुक्त रूप से प्रथम रहीं, जबकि सब जूनियर बालक वर्ग में अनिक सिंह प्रथम और आदित्य द्वितीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में भूमि और निशा दीक्षित प्रथम व वाणी द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में पूजा प्रथम, आरती द्वितीय और स्नेहा तृतीय रहीं। सीनियर बालक वर्ग में अमित प्रथम व दीपेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर-ए वर्ग में पूजा, सीनियर-बी वर्ग में मीनू लता व सीनियर-सी वर्ग में दीप्ति वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में नजीर अहमद, सुनील जैन, पवन सिंह एवं नरेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान आगरा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रीनेश मित्तल, बादाम सिंह, आशीष अग्रवाल, नंदकिशोर, रोहन चौधरी, ऋतुराज दुबे, राहुल शर्मा, डॉ. नेहा चौधरी, आकाश कुमार, देवेश बघेल, यशपाल सिंह, प्रियंका माहौर, सपना अग्रवाल, दीप्ति वर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।