{"_id":"68d90d427ba756037c0f4552","slug":"video-ravana-effigies-being-sold-for-dussehra-in-agra-2025-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इस बाजार में 100 साल से बिक रहे 'रावण'...हर साइज का पुतला, कारीगर बोले- अब बढ़ गई है डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: इस बाजार में 100 साल से बिक रहे 'रावण'...हर साइज का पुतला, कारीगर बोले- अब बढ़ गई है डिमांड
दशहरा पर जब रावण के पुतले का दहन होगा तो असत्य पर सत्य की विजय का परचम लहराएगा। शहर में जगह-जगह लोग रावण के पुतले का दहन करेंगे। इसके लिए घटिया आजम खां स्थित छिली ईंट पर मूर्ति बनाने वाले कारीगर रावण के पुतले बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। 100 सालों से रावण के पुतले बनाने का काम करने वाले कारीगर कहते हैं कि यह परंपरा उन्होंने अपने पूर्वजों से सीखी है, जिसे अब वह अपने बच्चों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। दशहरा के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करेंगे। इसके लिए हमने कई साइज में पुतले बनाए हैं। जिसमें 5 फीट से लेकर 20 फीट तक के पुतले शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले के समय में रावण के पुतले की बिक्री कम होती थी, लेकिन जबसे श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ है, उसके बाद से पुतलों की डिमांड भी बढ़ गई है। पहले जहां सीजन में 3 से 4 पुतलों की बिक्री होती थी। वहीं अब 20 से 25 पुतले आसानी से बिक्री हो जाते हैं। हमारे पास 1500 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक के पुतले मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।