{"_id":"6a7c350c3e3f5a4d760e3e4a","slug":"video-rs-830-lakh-withdrawn-from-doctors-account-by-sending-apk-file-in-the-name-of-bank-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बैंक के नाम से एपीके फाइल भेजकर डॉक्टर के खाते से 8.30 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बैंक के नाम से एपीके फाइल भेजकर डॉक्टर के खाते से 8.30 लाख रुपये निकाले
आगरा। साइबर ठगों ने यूनियन बैंक के नाम से एपीके फाइल भेजकर ताजनगरी की चिकित्सक के खाते से 8.30 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
ताज नगरी फेज-1 निवासी डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से यूनियन बैंक के नाम से एपीके फाइल भेजी गई। उनका खाता भी इसी बैंक में था। बैंक का संदेश समझकर फाइल फोन में इंस्टॉल कर ली। इसके बाद उनके बैंक खाते से चार बार में कुल 8.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने के सहयोग से साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।