{"_id":"694a530e23c7e0857b07463e","slug":"video-woman-faints-during-state-women-commission-hearing-in-agra-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में महिला बेहोश, तीन दिन से भूखी थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में महिला बेहोश, तीन दिन से भूखी थी पीड़िता
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान के द्वारा सर्किट हाउस में चल रही जन सुनवाई के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। बमरौली कटारा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 2023 में बोदला के रहने वाले पति और ससुरालियों पर गम्भीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला की सुनवाई नहीं होने से अवसाद में आकर वह तीन दिनों से खाना नहीं खा रही थी। बबीता चौहान के सामने ही वह बेहोश हो गई। बबीता चौहान ने तत्काल उसे ओ का घोल पिलाया और 108 नंबर पर काल कर एंबुलेंस को बुलाया। बबीता चौहान आधे घंटे तक सर्किट हाउस के गेट पर इंतजार करती रही पर एंबुलेंस नहीं आई । इसके बाद एक साथ तीन एम्बुलेंस आ गईं। उन्होंने महिला को उसकी मां के साथ एम्बुलेंस में बिठाया और इलाज के लिए भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।