{"_id":"6a6c9208e76bddc5e00a889b","slug":"video-young-children-in-school-are-forced-to-study-sitting-under-open-sky-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी के स्कूल का ऐसा हाल, खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल; हैरान कर देगी ये तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी के स्कूल का ऐसा हाल, खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल; हैरान कर देगी ये तस्वीर
आगरा की अकोला ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेरिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 78 छात्र-छात्राएं पिछले दो वर्षों से खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। वर्ष 2024 में विद्यालय का जर्जर भवन ध्वस्त किए जाने के बाद अब तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्राम प्रधान रामकुमार ने बताया कि विद्यालय का निर्माण वर्ष 2009 में हुआ था। वर्ष 2010 से यहां पठन-पाठन शुरू हुआ। मात्र 14 वर्ष में भवन पूरी तरह जर्जर हो गया, जिसके बाद उसे ध्वस्त कर नीलाम कर दिया गया। तब से नए भवन का निर्माण नहीं हो सका है, जबकि इसके लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। पूर्व प्रधानाचार्य रहे पुरुषोत्तम सिंह का कहना है कि विद्यालय ध्वस्त होने के बाद करीब एक वर्ष तक ग्राम पंचायत के सहयोग से पंचायत भवन में कक्षाएं संचालित की गईं, लेकिन वहां पुस्तकालय शुरू होने के कारण विद्यालय को दोबारा पुराने परिसर में स्थानांतरित करना पड़ा। वर्तमान में बच्चे खुले मैदान में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। बारिश और तेज धूप के दौरान पढ़ाई बाधित होती है कई बार अवकाश घोषित करना पड़ता है। विद्यालय में 78 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनके लिए एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक और एक अनुदेशक तैनात हैं। ग्रामीण चंद्रपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चे खुले में पढ़ रहे थे इसी बीच सांप निकल आया था। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन नहीं होने की वजह से शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रही है। गांव के पुरुषोत्तम सिंह, जयराम सिंह, इंद्रपाल, रामवीर, महावीर, राजवीर, लोकेश, श्यामवीर, जगदीश, नरेश आदि ने बताया कि यू-डायस पोर्टल, तहसील दिवस और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शासन को भेजी गई है बजट की मांगखंड शिक्षा अधिकारी अकोला उमेश कुमार गौतम ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए शासन को बजट की मांग भेजी गई है। बजट स्वीकृत होते ही नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि तब तक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें अस्थायी रूप से नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।