Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Aligarh News
›
अलीगढ़ के थाना खैर अंतर्गत दलित युवकों के माथे पर तिलक लगाने वाले मामले पर सीओ खैर वरुण सिंह ने दी यह जानकारी
{"_id":"685e54ca6edf3e2a590bd0b6","slug":"video-algaugdhha-ka-thana-khara-ataragata-thalta-yavaka-ka-matha-para-talka-lgana-val-mamal-para-sao-khara-varanae-saha-na-tha-yaha-janakara-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के थाना खैर अंतर्गत दलित युवकों के माथे पर तिलक लगाने वाले मामले पर सीओ खैर वरुण सिंह ने दी यह जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के थाना खैर अंतर्गत दलित युवकों के माथे पर तिलक लगाने वाले मामले पर सीओ खैर वरुण सिंह ने दी यह जानकारी
सीओ खैर वरुण सिंह ने वक्त्व्य जारी किया। उन्होंने कहा कि थाना खैर से सम्बन्धित एक भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिसमें कुछ दलित युवको द्वारा माथे पर तिलक लगाये जाने के उपरांत कुछ दबंगो द्वारा उनके साथ मारपीट की घटना बताई जा रही है, उक्त ट्वीट के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि 24 जून को थाना खैर के शिवाला चौकी अन्तर्गत स्थित एक मन्दिर के पुजारी द्वारा थाना खैर पर एक तहरीर दी गई जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि 23 जून को 2 युवको द्वारा मन्दिर पर शराब पीने के उपरांत मन्दिर में लगे हनुमान जी के प्रतिमा के साथ कुछ अभद्रता की गई उक्त प्रकरण की जांच की गई तो जांच में ये तथ्य संज्ञान में आया कि 2 युवको द्वारा मन्दिर पर बैठकर शराब पीने के उपरांत वहां लगे हनुमान जी की प्रतिमा के साथ कुछ अभद्रता की गई जिसके आधार पर थाना खैर में मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोषी एक व्यक्ति के विरुद्ध 170 बीएनएसएस की कार्यवाही की गई ।
26 जून को दोषी व्यक्तियों में से एक व्यक्ति द्वारा थाने पर उपस्थित होकर एक तहरीर दी गई व एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें उक्त घटना वाले दिन कुछ युवको द्वारा दोषी व्यक्तियों के साथ मारपीट की घटना कारित की गई उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना खैर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है जिसके उपरांत मारपीट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।