{"_id":"693d4965e0bdafcce50e6dbc","slug":"video-abdakaranagara-ma-lka-athalta-ma-mal-pata-patana-rinae-sa-mal-makata-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में लोक अदालत में मिले पति-पत्नी, ऋण से मिली मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में लोक अदालत में मिले पति-पत्नी, ऋण से मिली मुक्ति
अंबेडकरनगर में जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। बैंक, चिकित्सा, पारिवारिक मामलों का निस्तारण कराया गया। पारिवारिक न्यायालय में जहां अपनों से बिछड़े मिले, वहीं लंबे समय से बैंक के ऋण के बोझ तले दबे उपभोक्ताओं को ऋण से मुक्ति मिली। लाभ पाए लोगों ने कोर्ट का आभार व्यक्त कर खुशी का इजहार किया।
जनपद न्यायालय में दाखिल होते ही उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के काउंटरों पर भीड़ जमा नजर आई। हाल से आगे बढ़ने पर चिकित्सा विभाग के काउंटर पर मौजूद कर्मचारी लोगों की समस्याओं को हल करने में जुटे रहे। इससे आगे बढ़ने पर हाल में बीओबी, पीएनबी, एसबीआई, एचडीएफसी, श्रीराम फाइसेंस सहित अन्य बैंक के कर्मचारी अपने अपने काउंटर पर उपभोक्ताओं के ऋण व बैंक संबंध मामलों का निस्तारण करते दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।