बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अंबेडकरनगर: पूछताछ और छानबीन का दौर जारी, डीआईजी ने की विवेचना की समीक्षा - आईपीएस आशुतोष मिश्रा से मिलकर दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

अंबेडकरनगर: पूछताछ और छानबीन का दौर जारी, डीआईजी ने की विवेचना की समीक्षा - आईपीएस आशुतोष मिश्रा से मिलकर दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

Madhuvendra Sachan मधुवेंद्र सचान
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:45 PM IST
अंबेडकरनगर: पूछताछ और छानबीन का दौर जारी, डीआईजी ने की विवेचना की समीक्षा  - आईपीएस आशुतोष मिश्रा से मिलकर दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन
अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या व लूट में अब तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस की टीमें गांव के लोगों के साथ सगे-संबंधियों से पूछताछ कर रही हैं। इस बीच डीआईजी सोमेन वर्मा एक बार फिर मालीपुर के रूढ़ा धमरुआ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आशुतोष मिश्रा से मुलाकात की और उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, एसपी प्राची सिंह ने बुधवार को एक बयान देकर गायब जेवरात बरामदगी से साफ इनकार कर दिया है। मालीपुर के रूढ़ा धमरुआ गांव में बीते 16 अगस्त की सुबह आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती देवी का शव मिला था। परिजनों की सूचना पर पहुंचे आशुतोष मिश्रा ने हत्या और जेवर लूटने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस घटना को तीन दिन बीत चुके हैं। खुलासे के लिए गठित चार टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। मृतका के रिश्तेदारों से लेकर उनके घर पर आने वाले नौकर-चाकरों से गहन पूछताछ हो रही है। एक दर्जन से अधिक लोग पुलिस के रडार पर हैं। तमाम जद्दोजहद के बावजूद अब तक पुलिस के हाथ ऐसा कुछ नहीं लगा है जो उसे गायब जेवरों तक पहुंचने में मदद कर सके। इस हाई प्रोफाइल मामले में खुलासे, जेवर बरामदगी के झूठे दावों पर मंगलवार शाम को आशुतोष मिश्रा ने कड़ी नाराजगी जताई और पुलिस से किसी भी निर्दोष को झूठा न फंसाए जाने की अपील भी की थी। इसकी गूंज एक बार फिर राजधानी तक सुनाई दी। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों के बीच चर्चा होना शुरू हो गई। बुधवार दोपहर डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा एसपी प्राची सिंह के साथ गांव पहुंचे। यहां करीब 30 मिनट तक आशुतोष मिश्रा से विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता की। घटना के बारे में फिर से जानकारी ली। घर का मौका मुआयना भी किया। डीआईजी ने बताया कि पूरे मामले में सभी बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है। जल्द ही घटना का राजफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: भारी बारिश से भट्टाकुफर में भूस्खलन, दो गाड़ियां मलबे में दबीं

19 Aug 2026

सोनीपत में बारिश के बाद घर में करंट आने से लोहे की सीढ़ियों पर चढ़ते समय युवक की मौत

19 Aug 2026

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव कालू वाला में पाकिस्तानी ड्रोन हेरोइन समेत जमीन पर गिरा

कानपुर: नौबस्ता थाने में प्रेम प्रसंग मामले में पकड़े गए युवक ने बाथरूम में पिया तेजाब

19 Aug 2026

कानपुर: तुलसी उपवन में गुंजा रामचरितमानस, मंत्री दयाशंकर मिश्र और सांसद रमेश अवस्थी ने किया नमन

19 Aug 2026
विज्ञापन

पानीपत में सावन के तीसरे बुधवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा, मंगल आरती के साथ लिया आशीर्वाद

19 Aug 2026

Video: कुल्लू में बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बहने लगा पानी

19 Aug 2026
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पठानकोट के पास खड्ड में बारिश की वजह से बढ़ा जलस्तर, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी

फिरोजपुर छावनी में धूमधाम से मनाया तीज पर्व

दियोटसिद्ध: जालपा मंदिर से बीबीएन कॉलेज संपर्क मार्ग पर गिरा पेड़, आवाजाही बाधित

कानपुर में डीपीएस के पास दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत

19 Aug 2026

VIDEO: गोंडा में बारिश के चलते इंटर कॉलेज तक के स्कूलों में अवकाश

19 Aug 2026

मक्खू के बंगाली पुल के पास मिला नवजात शिशु, पुलिस ने सरपंच को सौंपा

उन्नाव में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, खराब भोजन, पेयजल संकट और शिक्षकों की कमी से नाराजगी

19 Aug 2026

कालका में बरसात और नदी के तेज बहाव से हंडिया मोहल्ले का पुल क्षतिग्रस्त

19 Aug 2026

मंडला में राष्ट्रीय ध्वज का अनादर: सेंट्रल बैंक की शाखा में नहीं फहराया तिरंगा, SDM ने दिए जांच के आदेश

19 Aug 2026

मोगा में आम आदमी क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना, एसी और पानी की मोटर चोरी

कानपुर में एडीसीपी पूर्वी की सादी वर्दी में रेड, चकेरी थाने के सामने धड़ल्ले से बिक रही थी शराब

19 Aug 2026

Ujjain: भांग, बेलपत्र और त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल; भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

19 Aug 2026

VIDEO: घाट पर मारपीट का वीडियो वायरल

19 Aug 2026

कानपुर: पनकी पावर हाउस प्लांट स्थित रतनपुर गांव में जलभराव, बीमारियों का खतरा

18 Aug 2026

कानपुर: फर्म का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी, रिपोर्ट दर्ज

18 Aug 2026

पिनगवां सीएचसी में रिश्वत का खेल! साढ़े 3 लाख का सौदा

18 Aug 2026

23 से 28 अक्तूबर तक दिल्ली में होंगे 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल

18 Aug 2026

फरीदाबाद में स्नातक दाखिले की 25 फीसदी सीटें खाली

18 Aug 2026

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सेक्टर-10 में पूरी हुई तैयारियां

18 Aug 2026

फरीदाबाद की अन्वेषा वुशू प्री क्वार्टर फाइनल में

18 Aug 2026

राजेंद्र पार्क की गली में कीचड़ और सीवेज का राज, लोग परेशान

18 Aug 2026

10 किलोमीटर सरकारी जमीन और सड़कों से हटाया अतिक्रमण

18 Aug 2026

कुरुक्षेत्र: सीआईए-1 और सोनीपत के बदमाशों के बीच पिपली क्षेत्र में मुठभेड़, दो घायल

18 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed