{"_id":"6a7302e32d8c5cd3f4005494","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-gavatha-sahab-ma-garaja-jasab-kaii-thakana-karaii-gaii-thhavasata-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में गोविंद साहब मे गरजी जेसीबी, कई दुकानें कराई गईं ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में गोविंद साहब मे गरजी जेसीबी, कई दुकानें कराई गईं ध्वस्त
आलापुर तहसील क्षेत्र के अहिरौली स्थित बाबा गोविंद साहब तपोस्थली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए तहसील, ब्लॉक और जिला पंचायत के अफसर सुबह से ही जेसीबी लेकर पहुंच गए। यहां स्थायी और अस्थायी दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया। यहां मेला स्थल और टिनशेड के नीचे बनीं दुकानों को जमींदोज कर दिया गया।
बाबा गाेविंद साहब तपोस्थली के मेला स्थल पर मेले के दौरान दुकानें आवंटित करने के लिए टिनशेड बनवाए गए थे। पिछले काफी समय से इन टिन शेड के नीचे स्थायी व अस्थायी दुकानों का संचालन हो रहा था। जिला पंचायत की ओर से पिछले वर्ष अगस्त माह में नोटिस दिए गए थे। इसके बाद जांच शुरू हुई तो कई लोग अवैध रूप से काबिज मिले थे। इस पर जिला पंचायत ने कब्जे हटाने के आदेश दिए थे।
बावजूद इसके अब तक कब्जा नहीं हटाया गया था। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुबह 10 बजे ही एसडीएम आलापुर धर्मेंद्र सिंह, सीओ अनूप सिंह, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत, लोक निर्माण समेत तमाम विभागों के अफसर जलालपुर, कटका व आलापुर के थाना प्रभारियों व भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।