{"_id":"6a71c37bb2309a7fa60e914a","slug":"video-video-sata-agasata-ka-bb-gavatha-sahab-ka-tapasathal-pahacaga-makhayamatara-yaga-tayaraya-taja-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सात अगस्त को बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सात अगस्त को बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, तैयारियां तेज
पूर्वांचल की आस्था के केंद्र बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली पर सात अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुंदरीकरण, हेलीपैड निर्माण, जनसभा स्थल, पार्किंग, पेयजल, बिजली और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू हो गया है।
लगातार बारिश के बीच मंगलवार को डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। सबसे पहले गोविंद साहब मठ के सामने कार्यक्रम स्थल को देखा। यहां मुख्यमंत्री के साथ वीआईपी और आमजन के आने जाने वाले रास्तों की रूपरेखा तैयार की। श्रद्धालुओं व आमजन के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा आवागमन मार्ग का जायजा लिया।
कार्यक्रम स्थल से करीब 300 मीटर दूर स्थित हेलीपैड पर व्यवस्थाएं देखीं। पूर्व में यहां मिट्टी डालकर पटान कराया जा चुका है, अभी पैड तैयार करना बाकी है। लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाले सभी मार्गों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों को खंभों को हटाकर लाइनें दुरुस्त करने को कहा। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बीडीओ आलापुर को सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने को कहा।
इसके बाद डीएम व एसपी ने तहसील व ब्लॉक के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। सभी अफसरों की जिम्मेदारियां तय करते हुए समयपूर्ण ढंग से तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए। फिलहाल कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। डीएम व एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।