{"_id":"6a3bc5e5801b8d554c033d8b","slug":"video-42-dagara-ka-para-pahaca-para-l-ka-thapaugdha-sa-janajavana-bhal-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल
42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल
बाजारों में पसरा सन्नाटा, राहगीरों, व्यापारियों और किसानों की बढ़ी परेशानी
अमेठी सिटी। जिले में बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान होने से भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से निकली तेज धूप के बीच पछुआ हवा चलने से उमस और तपिश का असर और बढ़ गया। सड़कें सूनी हो गईं और बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम चहल-पहल दिखाई दी। लोग छांव के साथ धूप से बचाव करते नजर आए। गन्ना जूस सहित अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ दिखी।
सुबह नौ बजे के बाद ही गर्मी का असर तेज होने लगा। दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। जिला मुख्यालय के सैंठा चौराहा, हनुमान तिराहा, स्टेशन चौराहा, चौक बाजार, जामों और मुसाफिरखाना तिराहे पर दोपहर 12 से तीन बजे के बीच सन्नाटा पसरा रहा। हाइवे पर भी छोटे वाहनों की संख्या कम रही और अधिकांशतः बड़े वाहन ही गुजरते दिखाई दिए। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री छांव वाले स्थानों में शरण लेते नजर आए। यात्री रामकिशोर यादव ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर गर्म हवाओं के कारण खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। वहीं बस अड्डे पर इंतजार कर रहे मुकेश वर्मा ने कहा कि धूप से बचने के लिए लोग छायादार स्थान तलाश रहे हैं। चौक बाजार के व्यापारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर में ग्राहक न के बराबर पहुंच रहे हैं। अंकित कुमार ने कहा कि लोग केवल जरूरी कार्य होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। किसान जवाहर लाल ने बताया कि सुबह नौ बजे के बाद खेतों में काम करना कठिन हो जाता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी और लू का प्रभाव बने रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।