{"_id":"6a3b869946a893a45405554a","slug":"video-video-rama-mathara-caugdhhava-cara-mamal-para-kagarasa-ka-paratharashana-lgae-nara-thashhaya-para-kararavaii-ka-maga-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, लगाए नारे, दोषियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, लगाए नारे, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
अमेठी सिटी। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित फंड चोरी के मामले को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गौरीगंज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ जुलूस चौक बाजार, फल मंडी, सब्जी मंडी, सैठा तिराहा, स्टेशन तिराहा और हनुमान तिराहा होते हुए पुनः कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने आरोप लगाया कि बिना प्राथमिकी दर्ज किए एसआईटी की ओर से की जा रही जांच केवल औपचारिकता प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले संबंधित प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए, इसके बाद जांच कर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना था कि भगवान श्रीराम के नाम पर प्राप्त चंदे में कथित अनियमितता लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है, जिसकी पारदर्शी जांच आवश्यक है।
इस दौरान उन्होंने लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए हादसे पर भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान डॉ. देवमणि तिवारी, अनिल सिंह, राजीव सिंह, सौरभ मिश्रा, गीता सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।