{"_id":"69eb5e9ecb55a76a1400cb57","slug":"video-amatha-ma-taraga-ma-lpata-pahaca-crpf-havalthara-ka-parathava-sharara-garada-oifa-oinara-ka-satha-tha-gaii-atama-vathaii-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में तिरंगे में लिपटा पहुंचा CRPF हवलदार का पार्थिव शरीर, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में तिरंगे में लिपटा पहुंचा CRPF हवलदार का पार्थिव शरीर, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
अमेठी में गौरीगंज के सराय हृदयशाह गांव निवासी सीआरपीएफ हवलदार गंगा प्रसाद (56) का पार्थिव शरीर शुक्रवार को तिरंगे में लिपटा सैन्य वाहन से उनके मुसाफिरखाना तिराहा स्थित आवास पहुंचा। बेटे को तिरंगे में लिपटा देख परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े।
बताया गया कि गंगा प्रसाद वर्ष 1992 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
शुक्रवार को सीआरपीएफ के एसआई जेबी सिंह पार्थिव शरीर लेकर उनके आवास पहुंचे। रामगंज त्रिसुंडी के असिस्टेंट कमांडर अभिषेक यादव समेत अन्य सैन्य कर्मियों ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद परिजन पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गए।
गंगा प्रसाद की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पत्नी राजकुमारी रोते-बिलखते हुए बार-बार कहती रहीं कि कोई उन्हें जगा दे, वे सोए हुए हैं। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। बेटी कर्मा और गायत्री तथा बेटे अजय और विजय पिता की याद में फूट-फूटकर रोते रहे। अजय ने बताया कि बुधवार रात पिता से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने सब कुछ ठीक बताया था और जल्द घर आने की बात कही थी, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि अगली खबर इतनी दुखद होगी। परिवार और गांव के लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।