Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO : अमेठी: तस्करी के दो आरोपी 500 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, नशा मुक्त अमेठी अभियान में इन्हौंना पुलिस को मिली सफलता
{"_id":"6772aaa85e63376484074be0","slug":"video-amatha-tasakara-ka-tha-aarapa-500-garama-samaka-ka-satha-garafatara-nasha-makata-amatha-abhayana-ma-inahana-palsa-ka-mal-safalta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेठी: तस्करी के दो आरोपी 500 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, नशा मुक्त अमेठी अभियान में इन्हौंना पुलिस को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेठी: तस्करी के दो आरोपी 500 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, नशा मुक्त अमेठी अभियान में इन्हौंना पुलिस को मिली सफलता
बाराबंकी जिले से स्मैक खरीद कर जिले में बिक्री करने वाले दो आरोपियों को सोमवार को इन्हौंना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 500 ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इन्हौंना-सुबेहा मार्ग रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार को पुलिस को स्मैक तस्कर के मौजूद होने की सूचना मिली।
सूचना पर सक्रिय पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर गुजर रहे दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो भागने लगे। टीम ने दौड़ा कर दोनों को बाइक सहित गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बाइक से जुड़े दस्तावेज भी नहीं दिखा सके।
इसके बाद उनकी पहचान बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थानाक्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला निवासी मोहम्मद वकील व जिले के जगदीशपुर थानाक्षेत्र के सलामतगढ़ मजरे सरेसर गांव निवासी शमशीर आलम के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद स्मैक बाराबंकी से खरीदा है। जिसे चोरी छिपे जिले के अलग-अलग स्थानों पर वह लोग बेचते हैं।
स्मैक तस्करी करने की बात स्वीकार करने के बाद एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों का चालान कोर्ट भेजते हुए स्मैक तस्करी में संलिप्त अन्य की तलाश हो रही है। जिले में स्मैक तस्करी पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में पुलिस टीमें काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।