{"_id":"686285fea058d3187a06e350","slug":"video-video-amatha-ma-sharathathhalo-sa-bhara-pakaapa-nahara-ma-gara-11-ghayal-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नहर में गिरी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नहर में गिरी, 11 घायल
सिंहपुर-तिलोई मार्ग पर पूरे गड़रियन गांव के पास सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छह श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया गया। वाहन में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे।
मोहनगंज के बारकोट गांव से श्रद्धालु सोमवार सुबह मां अहोरवा भवानी के दर्शन के बाद पिकअप से घर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन गड़रियन पुलिया के पास पहुंचा, चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप सीधे नहर में गिर गई।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि रमा, स्नेहा, विद्यावती, प्रेमा देवी, कर्मा देवी और साक्षी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
शिवानी, रंजना, रेनू, सिविका और विनायक को मामूली चोटें आईं, जिनको इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिवरतनगंज विवेक सिंह ने बताया कि हादसा क्यों हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
पुल की टूटी रेलिंग बनी जानलेवा
जिस पुल पर हादसा हुआ, उसकी रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। सिंहपुर ब्लॉक को तहसील से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही का जरिया है, फिर भी विभाग की अनदेखी के चलते हादसे बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत कराने और मजबूत रेलिंग लगवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।