{"_id":"6a2964a7d5382b27bb0c99fa","slug":"video-video-amatha-ma-thasha-oura-yathathha-ka-tarakha-oura-ganaeta-ka-saval-na-kaya-parashana-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में देश और युद्ध की तारीखों और गणित के सवालों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में देश और युद्ध की तारीखों और गणित के सवालों ने किया परेशान
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा अंतिम दिन परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों में वर्दी पहनने और परीक्षा में पास होने की उम्मीद का उत्साह दिखा। किसी ने जीकेजीएस व मैथ को कठिन बताया तो किसी ने पेपर आसान बताया।
गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले गोरखपुर के अभ्यर्थी दीपक पासवान ने बताया कि करंट अफेयर्स में कथकली, प्रथम मराठा युद्ध के अंत में किस संधि पर हस्ताक्षर जैसे सवाल कठिन थे। गोरखपुर के अमन यादव ने बताया कि पेपर सामान्य था। पहले से की गई तैयारी में से ही ज्यादातर प्रश्न पूछे गए थे। सुल्तानपुर की सपना श्रीवास्तव ने बताया कि गणित के सवाल कठिन थे, बाकी अन्य विषयों के सवाल आसान रहे।
125 से अधिक अंक मिलने की उम्मीद है। गोरखपुर के शहजनवा निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि उच्च स्तर प्रतियोगिता की तरह जीकेजीएस के प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि कुल मिलाकर पेपर मध्यम श्रेणी का रहा। इसी गांव के विकास यादव ने बताया कि ज्यादातर देश व विदेश के शहरों का नाम व युद्ध की तारीखों ने परेशान किया। केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थी पेपर के सवालों पर चर्चा करते दिखे।
तीन दिनों में 21302 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
अमेठी सिटी। जिले के 12 केंद्रों पर तीन दिनों तक चली पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 25,512 अभ्यर्थी शामिल होने थे। इसके सापेक्ष तीन दिनों में 21,302 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तो वहीं 4,263 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा काट लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।