{"_id":"6a294e4c0561ef83cd000ad2","slug":"video-video-amatha-ma-nakal-pataral-bnana-val-garaha-ka-bhadafaugdha-cara-garafatara-saragana-ka-talsha-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में नकली पेट्रोल बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, सरगना की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में नकली पेट्रोल बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, सरगना की तलाश
कमरौली पुलिस और स्वाट टीम ने टैंकरों से पेट्रोल चोरी कर उसमें केमिकल मिलाकर मिलावटी ईंधन तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से निकल गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
थानाध्यक्ष मुकेश पटेल और स्वाट प्रभारी अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उतेलवा बाईपास स्थित अर्द्धनिर्मित रया एग्रो फैक्टरी में छापा मारा। वहां पेट्रोल में केमिकल मिलाकर मिलावटी ईंधन तैयार किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान यूपीएसआईडीसी कॉलोनी कठौरा निवासी राहुल पासी, पूरे सुचित मजरे महोना निवासी सत्येंद्र कुमार प्रजापति, लखनऊ निवासी आशीष सोनी और कमरौली निवासी जैफ खान को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में पुलिस ने 12 ड्रम केमिकल और 10 ड्रम पेट्रोल बरामद किया। कुल 4,400 लीटर ज्वलनशील पदार्थ की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दो छोटे टैंकर, एक पंपिंग सेट और दो प्लास्टिक पाइप भी बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी सामग्री और वाहनों को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कुलदीप शुक्ला को गिरोह का मुख्य सरगना बताया है। गिरोह के सदस्य टैंकरों से पेट्रोल निकालकर उसमें केमिकल मिलाते थे और तैयार मिलावटी ईंधन विभिन्न फैक्ट्रियों में अधिक कीमत पर बेचते थे।
बिक्री से मिलने वाली रकम आपस में बांट ली जाती थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी कुलदीप शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।