{"_id":"6a294e465da40d6e2a02d94c","slug":"video-video-amatha-ma-eaaratao-ka-aavasa-para-khaugdha-kara-ma-taugdhafaugdha-raparata-tharaja-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में एआरटीओ के आवास पर खड़ी कार में तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में एआरटीओ के आवास पर खड़ी कार में तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज
गौरीगंज कोतवाली में मंगलवार देर रात एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता के आवास के बाहर खड़ी निजी कार में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। घटना के समय एआरटीओ अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग अभियान पर निकले थे। बिचौलियों पर कार्रवाई की चेतावनी से जुड़ा बताया जा रहा है।
मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि तहसील परिसर के पास किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार रात वह विभागीय टीम के साथ चेकिंग पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पांच लोग उनके आवास पर पहुंचे और बाहर खड़ी इनोवा कार पर ईंट-पत्थर व डंडों से हमला कर दिया।
हमले में वाहन के शीशे और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद सभी लोग वहां से चले गए। रात करीब दो बजे चेकिंग से लौटने पर कार क्षतिग्रस्त मिलने की जानकारी हुई।
बताया कि मंगलवार सुबह कुछ लोग कार्यालय परिसर में अभ्यर्थियों की फाइलें लेकर घूम रहे थे। जानकारी मिलने पर उन्हें रोका गया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। गौरीगंज के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।