{"_id":"685be08cff932dc8fd0da477","slug":"video-video-amethi-bhajapa-parathasha-upathhayakashha-bl-bhajapa-ka-sarakara-ma-majabta-haaa-lkatatara-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले, भाजपा की सरकार में मजबूत हुआ लोकतंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बोले, भाजपा की सरकार में मजबूत हुआ लोकतंत्र
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1975 में लगाए गए आपातकाल में लोकतंत्र को कुचला गया, हजारों निर्दोष जेलों में ठूंसे गए और प्रेस की स्वतंत्रता तक छीन ली गई। भाजपा की सरकार में लोकतंत्र मजबूत हुआ है।
प्रदेश उपाध्याक्ष ने कहा कि कांग्रेस की पूरी राजनीति परिवारवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। जब उनके परिवार का सदस्य प्रधानमंत्री नहीं रहा, तब उन्होंने ‘सुपर पीएम’ के रूप में अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री पर नियंत्रण रखा। भाजपा की सरकार में हर नागरिक स्वतंत्र है। मीडिया खुलकर बोल रही है। लोकतंत्र मजबूत हुआ है। जन जागरण अभियान का उद्देश्य है कि आज की पीढ़ी उस दौर को जाने जब अभिव्यक्ति की आजादी छीनी गई थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं करती, बल्कि राष्ट्रहित में जनचेतना फैलाने का काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा शुरू से ही राष्ट्रवाद से अलग रही है। आज का भारत लोकतंत्र की मजबूती के रास्ते पर है और यह सब भाजपा की नीतियों और पारदर्शिता के कारण संभव हो पाया है।
कहा कि 1975 में कांग्रेस ने संविधान का दुरुपयोग करते हुए जनता की आजादी छीनी थी। आज हम सब लोगों का दायित्व है कि उस काले अध्याय से सबक लेकर लोकतंत्र की रक्षा करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।