Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: हिंदी का पेपर सरल तो कला में दिखा बच्चों का उत्साह, 1573 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत हैं 1.32 लाख बच्चे
{"_id":"69c13333da7f6aa7dd051b8b","slug":"video-video-hatha-ka-papara-saral-ta-kal-ma-thakha-bcaca-ka-utasaha-1573-parashhathaya-vathayalya-ma-pajakata-ha-132-lkha-bcaca-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हिंदी का पेपर सरल तो कला में दिखा बच्चों का उत्साह, 1573 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत हैं 1.32 लाख बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हिंदी का पेपर सरल तो कला में दिखा बच्चों का उत्साह, 1573 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत हैं 1.32 लाख बच्चे
1573 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 1.32 लाख बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में कला व संगीत विषय की परीक्षा आयोजित हुई। बच्चों ने बताया कि पेपर सरल आया है।
पहली पाली में हिंदी की परीक्षा देकर निकली कंपोजिट विद्यालय अमेठी कक्षा आठ की छात्रा प्राची गुप्ता ने बताया कि पाठ्यक्रम पूरा कराया गया है। पेपर आसान था और सभी प्रश्न हल कर दिए। 90 फीसदी अंक मिलेंगे। छात्रा रितिका शर्मा, एहतमा फारुकी ने भी परीक्षा को सरल बताया।
कहा कि पाठ्यक्रम से ही प्रश्न आएं है। कक्षा सात की छात्रा अनन्या चौरसिया व अनन्या गुप्ता ने बताया कि सभी विषयों मेें से हिंदी का प्रश्नपत्र सबसे सरल आया है। कक्षा छह की छात्रा आंचल ने बताया कि शिक्षकों ने जो पढ़ाया है उसी में से प्रश्न आए हैं। प्रधानाध्यापक गीता ओझा ने बताया कि 220 बच्चे पंजीकृत है। बच्चों की शतप्रशित उपस्थिति है।
कंपोजिट विद्यालय पश्चिम दुआरा में दूसरी पाली की कला विषय परीक्षा में छात्रों का उत्साह देखने को मिला। छात्रा सुमन ने कहा कि उन्होंने पूरे मन से चित्र बनाए। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में अंतिम दिन वार्षिक परीक्षाएं सकुशल संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।