{"_id":"68a57bbe55f39ca9ac06c830","slug":"video-video-kavaugdhaya-ka-jatatha-bb-thhama-ka-le-ravana-blbma-ka-jayaghashha-sa-gaja-nahalgaugdhha-ralva-satashana-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना, बोलबम के जयघोष से गूंजा निहालगढ़ रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना, बोलबम के जयघोष से गूंजा निहालगढ़ रेलवे स्टेशन
जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन बुधवार को बोलबम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे शिवभक्तों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। स्टेशन पर पहुंचने से पहले श्रद्धालुओं ने रेलवे परिसर के बाहर स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और कुम्भ एक्सप्रेस से देवघर यात्रा शुरू की।
स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से कांवड़ियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर 109 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैजनाथ धाम पहुंचेंगे। जलाभिषेक के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और जगन्नाथ धाम जाने की भी योजना है।
यात्रा में शामिल श्रद्धालु ॐ नमः शिवाय, बोलबम और हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे। जत्थे में देशराज यादव, पुट्टी यादव, सूरज सिंह, अंशु यादव, अनुज यादव, छोटेलाल यादव, धीरेन्द्र यादव , सुनील शर्मा, रिंकू, संदीप पाठक, देवेन्द्र विश्वकर्मा, सर्वेश, रविंदर विश्वकर्मा, रामसनेही और रज्जन लाल पाण्डेय केशवती, पुष्पा, सरोज कुमारी, संतोषी, राजेश्वरी पाण्डेय और रानी शुक्ला सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।