{"_id":"6853b84153bff7e44f0ba4c0","slug":"video-video-paugdha-sa-ltakata-mal-navavavahata-yavaka-ka-shava-parajana-na-jataii-hataya-ka-aashaka-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में बृहस्पतिववार सुबह नवविवाहित युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार (25) के रूप में हुई। परिजन जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
पिता रामानंद लोध के अनुसार उनका बेटा मनोज बुधवार रात आर्केस्ट्रा देखने निकला था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव पर चोट के निशान देख पिता ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल परिजनों ने थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। मनोज की शादी 13 मई को हुई थी। बुधवार को ही उसकी पत्नी मायके से ससुराल लौटी थी।
पुलिस का मानना है कि पारिवारिक तनाव के चलते युवक ने आत्महत्या की होगी। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। यदि परिजन तहरीर देंगे और रिपोर्ट में कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।