{"_id":"6a842fa0d62348351901bc04","slug":"video-video-sathagathha-halta-ma-fatha-sa-ltaka-mal-vavahata-mata-sasaralya-para-parataugdhana-ka-aarapa-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मौत, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप
कासिमपुर गांव में मंगलवार सुबह दिव्या उर्फ फिजा बानो (26) का शव ससुराल के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के बाद हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।
जायस के पूरे तोमड़ निवासी दिव्या ने पांच वर्ष पहले कासिमपुर निवासी रमजान अली उर्फ फुलरु से प्रेम विवाह किए था। विवाह के बाद वह फिजा बानो के नाम से जानी जाती थी। पति रमजान अली पिछले एक वर्ष से विदेश में नौकरी कर रहा है। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे फिजा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
जानकारी पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की दादी जुगुनू ने आरोप लगाया कि ससुराल में फिजा को प्रताड़ित किए जाता था। परिजनों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले भी सास और जेठ से उसका विवाद हुआ था। स्थानीय लोगों ने उस समय समझौता कराकर मामला शांत करा दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि फिजा की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटकाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की मां आरती की तहरीर पर मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। जांच और रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल
दिव्या उर्फ फिजा बानो की मौत के बाद बेटे फैजान का रो-रोकर बुरा हाल है। मां आरती, भाई अनुराग, बहन मुस्कान और दादी जुगुनू भी बिलखते रहे। परिजनों को रोता देखकर रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें ढाढ़स बंधाते रहे। घर पहुंचे रिश्तेदार और परिचित परिवार को संभालने में जुटे रहे। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।