{"_id":"6a5b946856f060f2eb017dfd","slug":"video-aadhaar-card-enrollment-work-stalled-due-to-the-officials-transfer-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबू के तबादले के कारण ठप हुआ आधार कार्ड बनाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू के तबादले के कारण ठप हुआ आधार कार्ड बनाने का काम
गजरौला। एक बाबू का तबादला हसनपुर कर दिए जाने के कारण डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम बंद है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने पर्ची चस्पा करा दी कि यहां पर आधार कार्ड नहीं बनते। बीएसएनएल कार्यालय में भी आधार कार्ड बनाने के लिए ठेका होने का इंतजार है।
अतरपुरा स्थित डाकघर के स्टाफ ने चाहे अधिकारियों की कितनी ही डांट फटकार क्यों न पड़ी हो, आधार कार्ड बनाने का काम नहीं किया। कभी मशीन में खामी बताकर टाल मटौल करते रहे तो कभी कोई और बहाना ढूंढ़ लिया। अब एक बाबू गौरव कुमार का हसनपुर तबादला हो जाने के कारण आधार कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार का कहना है कि गौरव के नाम पर आधार कार्ड बनाने की आईडी जारी की गई थी। उसका तबादला हो गया हैै। एक अन्य बाबू संजय जायसवाल की आईडी पर लॉक लगा है। पोस्टमास्टर का कहना है कि एक बाबू स्थानांतरित होकर आया हैै। उसकी आईडी बनवाई जा रही है। जल्द ही यहां पर आधार कार्ड बनाए जाएंगे। उधर बैंक ऑफ बड़ाैदा नेे अपने गेट पर पर्चा चस्पा करा दिया कि यहां पर आधार कार्ड नहीं बनते। धनौरा मार्ग किनारे स्थित बीएसएनएल में आधार कार्ड बनाए जाते थे, लेकिन यहां बनाने वाले कर्मचारी विजयपाल का कहना है कि आधार कार्ड बनाने के ठेके की मियाद समाप्त हो गई। इसलिए नहीं बन रहे हैं। दोबारा ठेका होने पर ही आधार कार्ड बनाए जाएंगे। इसमें एक महीना या उससे अधिक समय लग सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।