{"_id":"6a76b135f438e9c90d0f2589","slug":"video-atin-is-bringing-a-kanwar-from-haridwar-with-a-group-praying-for-his-brother-to-get-a-job-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाई की नौकरी की कामना के लिए जत्थे संग हरिद्वार से कांवड़ ला रहे जतिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की नौकरी की कामना के लिए जत्थे संग हरिद्वार से कांवड़ ला रहे जतिन
गजरौला। भगवान भोले की भक्ति में रंगे कांवड़िए हर-हर बम बम के जयघोष संग मंजिल तय कर रहे हैं। जत्थे में शामिल कांवड़िए फौज और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। इनमें एक कांवड़िया अपनेे भाई की नौकरी लगने की कामना को लेकर हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल ला रहे हैं।
भगवान शिव को अति प्रिय सावन में कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेकर आ रहे हैं। वह अपने निकट के मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सभी मार्ग कांवड़ियों सेे भर गए हैं। कुमराला चौकी के पीछे से गुजर रहे जत्थे में 8 कांवड़िए शामिल थे। यह जत्था बुलंदशहर के स्याना के लोगों सराय गांव का है। इसमें शामिल चिराग लोधी राजपूत, अरुण राजपूत खुद आर्मी की तैयारी कर रहे हैं, जबकि जतिन राजपूत के भाई आर्मी में भर्ती होने के लिए पसीना बहा रहे हैं। जतिन अपने भाई के लिए कांवड़ ला रहे हैं। उत्तम राजपूत डॉक्टरी सीख रहे हैं और हिमांशु बुलंदशहर के निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। इनके जत्थे में शामिल कांवड़ियों आशव कुमार, धर्मेंद्र सिंह और मुकुल का कहना है कि वह 29 जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर रवाना हुए। 11 अगस्त को आहार कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।